HTML - List in Hindi




दोस्तों इस chapter में हम HTML list के बारे में जानेंगे तो चलिए शुरू करते है, HTML में list का उपयोग हम basically अपने data को एक sequence में store करने के लिए करते है।

HTML में lists का उपयोग करके आप किसी भी तरह की information को represent कर सकता है, और Lists के use से आप आपने webpage को well ordered बना सकते है। लिस्ट तीन प्रकार की होती है Ordered list Unordered list और Definition list।

Ordered List

Ordered list को <ol> tag से डिफाइन किया जाता है और इस के अंदर जितने भी आइटम होते है उनको list आइटम कहा जाता है Ordered लिस्ट में जो first आइटम होगा उसका no 1 होगा।

दोस्तों एक ordered list में प्रत्येक item को गिना जाता हैं, यह sequential instructions प्रदान करने के लिए उपयोगी है। Order की गई list को formally documents में व्यापक रूप से use किया जाता है आइये अब हम Ordered list का एक उदाहरण देखते है।

Example

<!DOCTYPE html>
<html>
<body>
<h2>An ordered HTML list</h2>
<ol>
  <li>Rahul</li>
  <li>Raam</li>
  <li>Sharma</li>
  <li>Reena</li>
</ol>
</body>
</html>

Result

An ordered HTML list

  1. Rahul
  2. Raam
  3. Sharma
  4. Reena

Unordered List

Unordered list को <ul> tag से डिफाइन किया जाता है और इस के अंदर जितने भी आइटम होंगे उन सबको list आइटम कहा जाएगा unordered list का ordered नहीं होता है और इसके bullet show होते है circle या disk जिस भी style में आप इसको डिफाइन करोंगे।

दोस्तों unordered list को bulleted list भी कहा जाता है, क्योंकि list Items के पहले bullet लग जाते है. आइये अब हम Ordered list का एक उदाहरण देखते है।

Example

<!DOCTYPE html>
<html>
<body>
<h2>An unordered HTML list</h2>
<ul>
  <li>Rahul</li>
  <li>Raam</li>
  <li>Sharma</li>
  <li>Reena</li>
</ul>
</body>
</html>

Result

An unordered HTML list

  • Rahul
  • Raam
  • Sharma
  • Reena

Definition List

दोस्तों Definition list एक अलग ही प्रकार की list होती है जो Ordered और Unordered List से थोडी अलग होती है। इसे लिए इसको description list कहा जाता हैं इसमें हम तीन प्रकार के tag का use करते हैं

Example

<html>
<head>
<title>Definition list</title>
</head>
<body>
<dl>
<dt>Virat Kohli</dt>
<dd>- rahul is a good cricketer</dd>
<dt>Shahrukh Khan</dt>
<dd>- shahrukh Khan is a good actor</dd>
</dl>
</body>
</html> 

Result

Definition list
Virat Kohli
- rahul is a good cricketer
Shahrukh Khan
- shahrukh Khan is a good actor