BDO Full Form in Hindi




BDO Full Form in Hindi - बीडीओ क्या है?

BDO Full Form in Hindi, BDO का Full Form क्या हैं, बीडीओ का फुल फॉर्म क्या है, Full Form of BDO in Hindi, BDO किसे कहते है, बीडीओ क्या होता है, BDO का पूरा नाम और हिंदी में क्या अर्थ होता है, बीडीओ कैसे बने, बीडीओ व उसके कार्य है, दोस्तों क्या आपको पता है BDO की Full Form क्या है, और BDO होता क्या है, अगर आपका answer नहीं है, तो आपको उदास होने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि आज हम इस post में आपको BDO की पूरी जानकारी हिंदी भाषा में देने जा रहे है. तो फ्रेंड्स BDO Full Form in Hindi में और BDO की पूरी history जानने के लिए इस post को लास्ट तक पढ़े।

BDO कौन होता है, आज आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे, बीडीओ कैसे बने, और BDO की पढाई कैसे करे इस पोस्ट में हम आपको इस सब बातों की जानकारी बिल्कुल सरल भाषा में देने जा रहे है. आशा करते है की आपको हमारी यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आएगी. दोस्तों आज के समय में बहुत से लोगों का सपना होता है, की वो तहसीलदार बन जाये या BDO Officer बन जाये आज सभी student नौकरी करने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते है. ये हम सब जानते है, आज हम आपको BDO से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करवाएँगे, की BDO अफसर बनाने के लिए क्या करे, BDO अफसर बनाने के लिए उम्मीदवार की कितनी आयु होना चाहिए, BDO बनने के लिए कौनसी परीक्षा देनी पड़ती है, ये सब जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी तो चलिए शुरू करते है।

BDO Full Form in Hindi

BDO की फुल फॉर्म “Block Development Officer” होती है. BDO की फुल फॉर्म का हिंदी Meaning "खंड विकास अधिकारी" होता है, आपकी जानकारी के लिए विकास खंड का निर्माण बहुत सी पंचायतों को मिलाकर किया जाता है. दोस्तों विकास खंड के हेडक्वार्टर को सामुदायिक केंद्र कहा जाता है. आइये अब इसके बारे में अन्य सामान्य जानकारी प्राप्त करते हैं।

अगर बात करे BDO की यह प्रखंड का एक आधिकारिक प्रभारी होता है, इसका का काम खंड विकास अधिकारी योजना और प्रखंडों के विकास से संबंधित सभी कार्यक्रमों के Implementation की निगरानी करना हैं, BDO कार्यालय विकास Administration के साथ-साथ नियामक Administration के लिए सरकार का मुख्य संचालन विंग है।

बीडीओ के लिए शैक्षिक योग्यता ?

BDO अधिकारी बनने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त university से ग्रेजुएट होना बहुत ही आवश्यक है। दोस्तों यदि उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन कम्पलीट कर रखा है तो वो बीडीओ ऑफिसर बनने के लिए आवेदन कर सकता है।

बीडीओ के लिए आयु सीमा ?

BDO अधिकारी बनने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र काम से काम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष के बीच होना चाहिए है, आपकी जानकारी के लिए बता दे OBC उम्मीदवार को इसमें 3 साल की छूट दी जाती है, और एससी / एसटी उम्मीदवार के लिए 5 साल की छूट जाती है।

BDO कैसे बने ?

BDO कैसे बने आइये जानते है, BDO बनने के लिए Candidate का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार होता है, इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जब Candidate लिखित परीक्षा में पास हो जाता है, उसके बाद Candidate को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, BDO Officer के चयन के लिए तीन अलग-अलग प्रक्रिया रखी गई है, जो निम्न है −

प्रारंभिक परीक्षा

जो Candidates बीडीओ के लिए आवेदन करते है, उनको लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ता है, अगर बात करे प्रारंभिक परीक्षा की तो इसमें दो Paper होते है, और इन दोनों परीक्षा को देने के लिए Candidates को 2 घंटे का समय दिया जाता है, पहले पेपर में General Studies से 150 प्रश्न पूछे जाते है, और ये प्रश्न 200 नंबर के होते है, और दूसरे Paper में Social Studies से 100 प्रश्न पूछे जाते है जो 200 अंक के होते है।

मुख्य परीक्षा

जो Candidates प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेते है, उनको मुख्य परीक्षा में सम्मिलित किया जाता है, आपकी जानकारी के लिए बता दे इस परीक्षा में Candidate द्वारा चुने गए 2 Optional Subject में से 4 पेपर होते है, प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी और निबंध के लिए 150-150 अंकों के 2 प्रश्न-पत्र और सामान्य अध्ययन में भी 2 पेपर 200-200 अंकों के पूछे जाते है।

साक्षात्कार

BDO अफसर की दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले Candidate को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, इसमें Candidate से बहुत तरह के सवाल जवाब किये जाते है, और फिर लोक सेवा आयोग द्वारा एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, इस Merit list के अनुसार चुने गए Candidate को BDO Officer के लिए नियुक्त किया जाता है।

BDO Kya Hai

ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (BDO) एक ब्लॉक के विकास और गतिविधियों का प्रभारी है (ब्लॉक एक जिला सब-डिवीजन है), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस, ब्लॉकों के नियोजन और विकास से संबंधित सभी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की निगरानी भी करता है. विकास खंड का निर्माण अनेक Panchayats को मिलाकर किया गया है . इसके मुख्यालय को Community विकास केन्द्र कहा जाता है. विकास खंड और Community development centers के सहयोग से जनविकास से सम्बंधित जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाता है. विकास खंड के प्रभारी अधिकारी को विकास खंड अधिकारी या बीडीओ अर्थात खंड विकास अधिकारी (BDO) कहा जाता है।

BDO बनने हेतु योग्यता

बीडीओ बनने हेतु योग्यता आपकी जानकारी के लिए बता दे की खंड विकास अधिकारी बननें हेतु Candidate को किसी भी मान्यता प्राप्त University से स्नातक या परा-स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

BDO का Syllabus/BDO Exam Pattern

खंड विकास अधिकारी के परीक्षा का pattern क्या होता है इसके बारे हमने नीचे विस्तार से बताया है, आइये जानते है −

प्रारंभिक परीक्षा पहला पेपर

  • सामान्य विज्ञान

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व तथा वर्तमान की घटनाओं के बारें में।

  • भारतीय इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के बारें में।

  • पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे जिन्हें विषय विशेषज्ञता और जलवायु परिवर्तन की आवश्यकता नहीं होती।

  • भारतीय और विश्व भूगोल के अंतर्गत भारत की भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल और विश्व से सम्बंधित जानकारी।

  • भारतीय राजनीति और प्रशासन संघटन, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, आदि।

  • आर्थिक और सामाजिक विकास-सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि।

प्रारंभिक परीक्षा दूसरा पेपर

  • सामान्य हिंदी से कक्षा दस के स्तर तक।

  • सामान्य मानसिक क्षमता से सम्बंधित प्रश्न।

  • संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल।

  • निर्णय लेने और समस्या सुलझाना।

  • सामान्य अंग्रेजी कक्षा दस स्तर तक।

  • कक्षा दस के स्तर तक प्राथमिक गणित।

  • तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता से सम्बंधित प्रश्न।

मुख्य परीक्षा पहला पेपर

  • भारत का इतिहास प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक।

  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति।

  • विश्व भूगोल, भारत की भूगोल और इसके प्राकृतिक संसाधन।

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं।

  • भारतीय कृषि, व्यापार और वाणिज्य।

  • भारतीय संदर्भ में जनसंख्या, पर्यावरण और शहरीकरण।

मुख्य परीक्षा दूसरा पेपर

  • भारतीय राजनीति।

  • सांख्यिकीय विश्लेषण, आलेख और आरेख।

  • भारतीय अर्थव्यवस्था।

  • सामान्य मानसिक क्षमता।

  • सामान्य विज्ञान (विज्ञान सहित भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका)।